June 5, 2026

अग्निकांड में साहसिक कार्य करने वाले फायर एवं होमगार्ड कर्मियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया…

IMG-20260417-WA0019
  • दिनांक 29.03.2026 को रात्रि में लगी भीषण आग पर त्वरित नियंत्रण कर बड़ी जनहानि एवं संपत्ति नुकसान को टाला गया*
  • ▪️ *फायर एवं होमगार्ड टीम द्वारा जोखिम उठाते हुए आग को फैलने से रोककर आसपास के प्रतिष्ठानों को सुरक्षित किया गया*
  • ▪️ *उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया*
  • ▪️ *जिला सेनानी के नेतृत्व में समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई कर आपात स्थिति पर त्वरित नियंत्रण स्थापित किया गया*

दिनांक 29.03.2026 को रात्रि लगभग 23:00 बजे थाना क्षेत्र अंतर्गत मार्केट क्षेत्र में स्थित जूते-चप्पल की दुकान में भीषण आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त फायर टेंडर एवं संसाधनों के साथ आग बुझाने की कार्रवाई प्रारंभ की गई।

घटना के दौरान जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित रहकर संपूर्ण राहत एवं बचाव कार्य का नेतृत्व किया गया। उनके द्वारा टीमों का समुचित विभाजन कर आग पर नियंत्रण हेतु रणनीतिक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे आग को अन्य प्रतिष्ठानों तक फैलने से रोका जा सका एवं बड़ी जनहानि टाली गई।

उक्त सराहनीय एवं साहसिक कार्य को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक, दुर्ग द्वारा निम्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया

श्री नागेंद्र कुमार सिंह (जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी),

श्री संतोष पाण्डेय (प्रधान आरक्षक), एफ. प्रवीण बारा (सहायक फायर प्रभारी), धनसुख यादव (वाहन चालक), संतोष मडकिया, उमाशंकर, कुलदीप सिंह, पप्पा भारद्वाज, घनश्याम यादव (फायरमैन), राजूलाल, टीकेश्वर, कमलेश, नितिन रामटेके, रमेश कुमार, हरीश कुमार एवं कन्हैया यादव।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करें, विद्युत एवं ज्वलनशील सामग्री के उपयोग में सावधानी बरतें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें, जिससे समय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

 

—0000—

You may have missed