June 7, 2026

खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रिलीज होगा ‘जवान’ का बेहतरीन ट्रेलर

364

आखिरकार जिसका प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार था, वह आ गया है। बॉलीवुड के जाने माने मशहूर अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का ट्रेलर जल्द रिलीज होने वाला है। 12 जुलाई को फिल्म का बेहतरीन ट्रेलर जारी किया जाएगा। ‘पठान’ की अपार सफलता के पश्चात् शाहरुख खान के प्रशंसकों को उनकी अगली फिल्म ‘जवान’ का इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म 7 सिंतबर को सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। इससे पहले निर्माता 12 जुलाई को इसका बेहतरीन ट्रेलर रिलीज कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर ‘मिशन इम्पॉसिबल: डेड रेकनिंग पार्ट वन’ के साथ थिएटर में रिलीज होने वाला है। ‘जवान’ में शाहरुख खान के अतिरिक्त विजय सेतुपति और नयनतारा भी लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं। दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा और प्रियामणि भी फिल्म का हिस्सा हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये फिल्म जून में रिलीज होने वाली थी। मगर निर्माताओं ने ऐलन करते हुए जानकारी दी थी कि फिल्म अब 7 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म को तमिल निर्देशक एटली ने निर्देशन किया है। वहीं इसका प्रोडक्शन शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और गौरी खान ने किया है।

You may have missed