March 11, 2026

आदिम जाति कल्याण मंत्री मोहन मरकाम का कोंडागांव में उत्साह के साथ किया गया आत्मीय स्वागत

IMG-20230716-WA0016

आदिम जाति कल्याण मंत्री मोहन मरकाम का कोंडागांव में उत्साह के साथ किया गया आत्मीय स्वागत
कोंडागांव आदिम जाति कल्याण विभाग के नवनियुक्त मंत्री एवं स्थानीय विधायक मोहन मरकाम का कोंडागांव में उत्साह के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। मंत्री नियुक्त होने के पश्चात प्रथम नगर आगमन पर मसोरा से बाइक रैली निकाली गई वहीं रायपुर नाका चौक से स्थानीय विश्राम भवन तक लगातार आतिशबाजी और पुष्पवर्षा के साथ मरकाम का स्वागत किया गया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने मरकाम से भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दी। विश्राम भवन में उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष देवचन्द मातलाम सहित जनप्रतिधिगण, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम प्रकाश शर्मा, संयुक्त कलेक्टर दिनेश नाग, अनुविभागीय दंडाधिकारी चित्रकांत चाली ठाकुर, परियोजना प्रशासक संकल्प साहू उपस्थित थे।

You may have missed