June 6, 2026

शासकीय महाविद्यालय लवन में हेपेटाइटिस दिवस मनाया गया

IMG-20230728-WA0008

( राकी साहू लवन )शासकीय महाविद्यालय लवन में विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ जय नारायण केशरवानी के मार्गदर्शन में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा “वन लाइफ वन लीवर” विषय पर आधारित विशेष व्याख्यान में विद्यार्थियों को स्वस्थ शरीर के लिए लिवर की महत्ता से अवगत कराया गया।
प्राणी शास्त्र के सहायक प्राध्यापक अजय मिश्रा ने कहा कि 28 जुलाई को विश्व स्वास्थ्य संगठन के नेतृत्व में प्रति वर्ष विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है। हेपेटाइटिस लिवर से जुड़ी बीमारी है।विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हेपेटाइटिस ए से हर साल लगभग 1.4 मिलियन लोग ग्रस्त हो रहे हैं। लिवर हमारे शरीर का एक जरूरी अंग है, जो शरीर टॉक्सिन्स को साफ करने के साथ ही मेटाबॉलिज़्म के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है।
हेपेटाइटिस वायरस के मुताबिक पांच प्रकार के होते हैं। इसमें हेपेटाइटिस ए, बी, सी, डी, ई शामिल है। इनमें से हेपेटाइटिस ए और ई मुख्य रूप से दूषित भोजन और पानी से फैलता है वहीं हेपेटाइटिस बी मुख्य रूप से यौन संचारित होता है, लेकिन यह गर्भावस्था या प्रसव के दौरान मां से बच्चे में भी फैल सकता है और संक्रमित रक्त के माध्यम से भी संचरित हो सकता है. हेपेटाइटिस सी आमतौर पर संक्रमित रक्त के माध्यम से फैलता है और हेपेटाइटिस डी केवल पहले से ही हेपेटाइटिस बी से संक्रमित लोगों को संक्रमित कर सकता है।हेपेटाइटिस ए, बी और डी को टीकाकरण से रोका जा सकता है.
इस आयोजन का उद्देश्य छात्र छात्राओं में इस बीमारी के प्रति जागरूकता में वृद्धि करना है, ताकि हेपेटाइटिस की शिकायत से आमजनों को बचाया जा सके।
उक्त व्याख्यान में समस्त संकायों के छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए।

You may have missed