*छुईखदान के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों के लिए शासन से 1करोड 60 लाख नगर पंचायत को मिले * (.नगर पंचायत अध्यक्षा पार्तिका ने नगर वासियों के तरफ से जताया आभार..कहा भुपेश है तो भरोसा है)*
छुईखदान को सुन्दर छुईखदान बनाने कि कल्पना अब साकार होने को है, मुख्यमंत्री जी के घोषणा अनुरुप नगर विकास के लिए बडे पैमाने में राशि शासन से नगर पंचायत को प्राप्त हो गया है, शीघ्र ही इन विकास कार्यों का भूमि पूजन का कार्यक्रम कर कार्यों को आरंभ किया जाएग. – नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती पार्तिका संजय महोबिया ने बताया कि पिछले दिनों परिषद के बैठक में जिन विकास कार्यों पर मुहर लगाई गई थी उनमें से अधिकतर कार्यों के लिए शासन से राशि भी प्राप्त हो गई है, छुईखदान जयस्तंभ चौक का 15 लाख के लागत से सौंदर्यीकरण किया जाएगा एवं जयस्तंभ चौक से पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस तक सौंदर्यीकरण हेतु दोनों ओर रिक्त पड़े स्थानों पर ग्रील बाउंड्री वॉल डेकोरेशन लाईट रेलिंग कार्य के लिए 55 लाख रुपए स्वीकृत मिली है, टिकरी पारा बड़े मंगल भवन को 32 लाख के लागत से और सुसज्जित किया जाएगा, लगभग 20लाख के लागत से स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स रेनोवेशन कार्य एवं खेल मैदान का काया कल्प किया जाएगा. बीस बीस लाख के लागत से वार्ड नंबर 4 व 8 मे सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा | नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती पार्तिका संजय महोबिया ने नगर विकास कार्यों के लिए मिली राशि के लिए मा मुख्यमंत्री भुपेश बघेल, गिरीश देवांगन जी, मंत्री श्री शिव डहरिया,व श्री अमरजीत भगत जी विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा जी का आभार जताया है.