March 12, 2026

मुंगेली ग्राम पंचायत ककेडी (सरगांव) क्रेशर में काम करते हुए मजदूर की मौत

WhatsApp Image 2023-08-20 at 17.14.57

ग्राम पंचायत ककेडी के – मोनू राजपाल का क्रेशर में काम करने वाले युवक की हुई मौत सेफ्टी का नहीं था कोई इंतजाम मिली जानकारी के अनुसार सरगांव थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सल्फा के आश्रित खमारडीह में स्थित गिट्टी क्रेशर खदान में काम करने वाला युवक महाविचार ध्रुव निवासी ग्राम ककेड़ी का हादसा में मौत हो गई। आपको बता दे ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार महाविचार ध्रुव मोनू राजपाल के गिट्टी क्रेशर खदान में काम करता था जो बीते रात तकरीबन 12:00 से 1:00 के बीच क्रेशर में मशीन ऑपरेट कर रहा था जहां कोई सेफ्टी का उपयोग नहीं किया गया था।जिससे बड़ा पत्थर महाविचार ध्रुव के ऊपर गिरने से काफी गंभीर चोट आई जिसे बिलासपुर प्रथम हॉस्पिटल इलाज के लिए ले जाया गया जहां पर उसकी मौत होने की खबर निकलकर सामने आ रही है इस बड़ी हादसे के बारे में परिजनों को कोई जानकारी नहीं दिया गया बताया जा रहा है कि अभी तक क्रेशर मालिक और संबंधित कर्मचारियों का कोई पता नहीं है ग्रामीणों ने पूरी तरह से क्रेशर खदान को घर के रखा हुआ है मौके वारदात पर सूचना मिलते ही सरगांव पुलिस पहुंचकर भीड़ को कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है। आपको बता दें मृतक के परिवार में सिर्फ उसकी मां और पत्नी हैं और उनके आगे पीछे कोई नहीं है अब उसके परिवार को संभालने वाला कोई भी नहीं है इस गंभीर मामले को शासन प्रशासन किस नजरिए से देखती है और मुआवजे के रूप में क्या दिलाती है देखने वाली बात होगी।

You may have missed