March 12, 2026

चेरकडोडी जिनेलपारा से 01 मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार*

WhatsApp Image 2023-08-25 at 18.49.44

बीजापुर जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् दिनांक 24/08/2023 को थाना आवापल्ली से संयुक्त टीम एरिया डॉमिनेशन पर चेरकडोडी की ओर निकली थी।

सर्चिंग अभियान के दौरान चेरकडोडी जिनेलपारा से 01 माओवादी मिलिशिया सदस्य राजेश चापा पिता स्व0 सुरैया चापा उम्र 35 वर्ष जाति दोरला साकिन चेरकडोडी जिनेलपारा थाना आवापल्ली जिला बीजापुर को पकड़ा गया।जो थाना उसूर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 31/05/2006 को चेरकडोडी के ग्रामीण की हत्या में शामिल था।उक्त के विरूद्ध थाना आवापल्ली में 02 स्थाई वारंट लंबित है।पकड़े गये माओवादी के विरूद्ध थाना आवापल्ली में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त माननीय न्यायालय बीजापुर पेश किया गया।

You may have missed