Home क्रांइम गर्भवती महिला से पति ने की हैवानियत, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे...

गर्भवती महिला से पति ने की हैवानियत, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, वीडियो बनाते रहे परिजन

3
0

बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। राजस्थान के प्रतापगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी के साथ क्रूरता करते हुए निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया आया। इस पर परिजनों द्वारा वीडियो बनाया गया जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

बता दें कि राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में एक महिला की 1 साल पहले शादी हुई थी। उसका पास के गांव के युवक के साथ प्रेम-प्रसंग था और महिला गर्भवती भी थी। चार दिन पहले वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। इस बात की खबर जब परिवार वालों को लगी तो उन्होंने महिला को पकड़ा।
इसके बाद गर्भवती महिला को गांव लाया गया। महिला के पति ने उसे निर्वस्त्र किया। इसमें महिला के माता-पिता और परिवार के अन्य लोग भी शामिल रहे और उन्होंने गर्भवती महिला को निर्वस्त्र कर मारपीट की इसके साथ ही उसे निर्वस्त्र कर वीडियो बनाते हुए पुरे गांव में भी घुमाया।

इस घटना का वीडियो वायरल होते ही लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। इस पर राजस्थान प्रतापगढ़ के कांग्रेस विधायक, धरियावद विधानसभा, प्रतापगढ़, नागराज मीना का कहना है कि “मुझे रात करीब 9 बजे इस घटना के बारे में पता चला। मैंने जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक से चर्चा की घटना नहीं हो सकती।” काफी निंदा की। ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए. पुलिस इस पर तुरंत कार्रवाई करेगी।