March 11, 2026

शराबबंदी के वादे का क्या हुआ? मंत्री अमित शाह ने प्रदेश सरकार से पूछे ये सवाल

904

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन है। इस दौरान मंत्री अमित शाह ने आज भाजपा का आरोप पत्र जारी किया है। जानकारी के अनुसार 20 साल बाद भाजपा ने आरोप पत्र जारी किया है।

आरोप पत्र लॉन्च करते हुए अमित शाह ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। शाह ने कहा कि ये दिल्ली के दरबारी छत्तीसगढ़ का विकास नहीं कर सकते है। इस दौरान अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के वादे को याद दिलाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शराबबंदी का वादा किया था, उसका क्या हुआ।