भिलाई। वैषाली नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याषी के रूप में पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवार रिकेष सेन ने कहा कि मैं कई बार नगर निगम का पार्षद रहा, अलग अलग वार्डो से लडकर चुनाव जीता, नगर निगम भिलाई में नेता प्रतिपक्ष भी रहा, सदैव मुझे जनता का स्नेह व आषीर्वाद प्राप्त हुआ और मैं लगातार निर्वाचित होते रहा, इस बार भाजपा पार्टी के केन्द्रीय व राज्य के नेतुत्व द्वारा मुझपर जो भरोसा जताया है, उसपर मैं पूरा खरा उतरूंगा। चूंकि कैम्प क्षेत्र में मैं पला बढा, षिक्षा व दीक्षा भी मेरी यही से हुई। केम्प मेरी मातु भूमि है, मैं उसे नमन करता हूं, सभी का स्नेह व आषीर्वाद मेरे साथ है, वैषाली नगर विस क्षेत्र के केम्प को अपराधगढ कहते है, वहां से बेहतर खिलाडी अरूण द्विवेदी, निगम के अधिकारी अषोक द्विवेदी सहित अन्य हस्तियां यहीं केम्प व वैषाली नगर विधानसभा क्षेत्र के हैं, वैषाली नगर विस चूकि ष्षुरू से ही भाजपा का गढ रहा है, उसके तिलस्म को तोडना इतना आसान नही है, मैं कई हजार मतों से चुनाव जीत रहा हूं। कल जलेबी चैक से केम्प में उनका जोरदार स्वागत फूल मालाओं से किया गया। स्वागत करते वालों में मोहित अग्रवाल, बंटी, रवि सिंह राजपूत, मनीष सिंह सहित सेैकडों कार्यकर्ताओं ने प्रत्याषी बनाये जाने पर स्वागत किया।
0000



