March 11, 2026

बीएमएस यूनियन से अरविंद व रामजी की कर दी गई है छुटटी-चन्ना केषवल्लु

IMG-20231010-WA0108



कारण बताओं नोटिस का पन्द्रह दिन बाद भी जवाब नही देना पडा महंगा
भिलाई। भिलाई इस्पात मजदूर संघ के अध्यक्ष आईपी मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष चन्ना केषवल्लू, महामंत्री रविषंकर सिंह ने संयुक्त रूप से जारी अपने पत्र में कहा है कि संघ के विधान के विपरीत कार्य किये जाने के कारण प्राथमिक सदस्यता से अरविंद पाण्डेय व रामजी सिंह जो कि संयुक्त महामंत्री है व सदस्य है, इनकी सदस्यता हमने समाप्त कर दी है, जारी पत्र में कहा गया है कि पत्र के माध्यम से आपको कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। 72 घंटे से अधिक बीत जाने बाद भी हमारे पत्र का कारण बताने एवं स्पष्टीकरण पत्र जो प्रेषित किया गया था, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी आपके द्वारा पत्र का जवाब देना उचित नही समझा गया आपके उपर लगाये गये आरोपो में आपकी स्वीकुति है, यह स्पष्ट होता है, इसलिए आपकी सदस्यता समाप्त की जाती है।
0000

You may have missed