Home मनोरंजन किंग खान के जन्‍मदिन पर फैन्‍स ने ‘मन्‍नत’ के बाहर मनाया दिवाली...

किंग खान के जन्‍मदिन पर फैन्‍स ने ‘मन्‍नत’ के बाहर मनाया दिवाली जैसा जश्‍न

3
0

शाहरुख खान आज 2 नवंबर को अपना 58वां जन्‍मदिन मना रहे हैं. किंग खान का जन्‍मदिन हो और उनके फैंस के बीच इसका क्रेज न देखने के मिले, ये तो हो ही नहीं सकता. शाहरुख का जन्‍मदिन मनाने के लिए उनके फैन्‍स आधी रात को ही उनके घर ‘मन्‍नत’ के बाहर जमा हो गए. सभी शाहरुख की एक झलक पाने को बेताब थे. इस दौरान शाहरुख के घर के बाहर दिवाली जैसा जश्‍न मनाया गया. जमकर आतिशबाजी की गई.