June 8, 2026

हार के बाद PM मोदी का टीम इंडिया को मरहम..

918 new

अहमदाबाद: भारत के लिए तीसरी बार क्रिकेट विश्वकप जीतने का सपना टूट चुका है। फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की और मैच अपने नाम कर लिया। इस पूरे मैच के हीरो रहे कंगारू टीम के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड। हेड ने 120 गेंदों का सामना करते हुए 137 रन बनाये। वही लाबुशेन और हेड के शतकीय साझेदारी की वजह से यह मैच भारत के हाथों से छूट गई।

वही इस हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए भारतीय टीम को दिलासा दिया है। उन्होंने लिखा है कि प्रिय टीम इंडिया, विश्व कप के दौरान आपकी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प उल्लेखनीय था। आपने बहुत अच्छे जज्बे के साथ खेला और देश को बहुत गौरव दिलाया। हम आज और हमेशा आपके साथ खड़े हैं।