Home छत्तीसगढ़ भिलाई इस्पात संयंत्र के पीपी 1 सेंटर में लगी आग

भिलाई इस्पात संयंत्र के पीपी 1 सेंटर में लगी आग

3
0

दुर्ग से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एशिया के सबसे बड़े स्टील प्लांट भिलाई इस्पात संयंत्र में पीपी1 के स्टीम बॉयलर में आग लग गई। आग से बॉयलर का केबल पूरी तरह जलकर खाक हो गया तो वही आग की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई। जिसके बाद कुछ देर आग पर काबू पा लिया गया है।

आपको बता दे कि पीपी 1 से ही पावर जेनरेट करने का काम किया जाता है। जिससे स्टीम बॉयलर काम करता है फिलहाल आग से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है तो वही समय रहते आग बुझा लिए जाने पर बड़ा हादसा टल गया है।