June 7, 2026

महादेव सट्टा मामले में फरार आरोपी दीपक नेपाली हुआ गिरफ्तार…

258

दुर्ग भिलाई : अपहरण, लूट, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम व महादेव ऐप मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वैशाली नगर थाना क्षेत्र का कुख्यात आरोपी दीपक नेपाली को अंततः पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दीपक नेपाली के खिलाफ सुपेला , वैशाली नगर और छावनी थाने में मामले दर्ज है।

इसकी लंबे समय से तलाश की जा रही थी। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान भी इसकी तलाश थी किंतु इसे कुछ राजनीतिक संरक्षण मिलने की वजह से पुलिस इसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। सत्ता बदलते ही इसकी धर पकड की कोशिश प्रारंभ हुई और आज वैशाली नगर क्षेत्र में क्राइम ब्रांच और वैशाली नगर के पुलिस में इसे धर दबोचा। आरोपी से पूछताक्ष जारी है।

बता दें कि दीपक नेपाली दुबई में बैठे सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के सीधे संपर्क में था। ये उनके दम पर देश के अलग-अलग राज्यों में कई पैनल संचालित करता था। इस काम में उसने अपने भाई लोकेश नेपाली और अन्य करीबियों को भी लगा रखा था।

दुर्ग पुलिस और क्राइम ब्रांच को दीपक को कई महीने से तलाश रही थी। पुलिस ने उसके कई ठिकानों और घर पर छापेमारी की, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। एसएसपी रामगोपाल गर्ग, के निर्देश पर सीएसपी भिलाई नगर विश्व दीपक त्रिपाठी, वैशाली नगर प्रभारी ममता अली शर्मा की संयुक्त टीम ने सूचना पर से दीपक नेपाली को वैशाली नगर

क्षेत्र में धर दबोचा। बताया जाता है कि आरोपी शहर से भागने की तैयारी में था उसके पहले ही आरोपी को धर दबोचा गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ किया जा रहा है।

बता दें कि दीपक नेपाली सिर्फ महादेव ऑनलाइन सट्टा खिलवाने के लिए फेमस नहीं है। उसके खिलाफ दुर्ग जिले के कई थानों में जानलेवा हमला, लूट, डकैती और अपहरण समेत कई मामले दर्ज हैं। इसके साथ ही उसके ऊपर अवैध गांजा और शराब तस्करी का भी आरोप है। एक साल पहले भी उसे दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया था,

लेकिन जमानत लेकर बाहर आने के बाद फिर से वो अपराध की दुनिया में चला गया। तो वहीं ऑनलाइन सट्टा मामले में पुलिस को दीपक नेपाली के रूप में मजबूत कड़ी हाथ लगी है, जिसके सहारे वो दुबई में बैठे सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल तक पहुंच सकती है। दीपक रवि उप्पल का खास मित्र है। रवि ने ही दीपक को ऑनलाइन सट्टा के काम में

उतारा है। दोस्ती की बदौलत हर नया पैनल दीपक के पास आता है और वो लोगों को बांटता है। पुलिस उसके बारे में हर एक जानकारी में जुटी रही है।
उसका भाई लोकेश नेपाली कई बार ऑनलाइन सट्टा खिलाने के आरोप में जेल जा चुका है। इस बात की अफवाह फैलने पर भाजपा नेताओं ने पुलिस पर दबाव बनाया और इसके बाद पुलिस ने दीपक नेपाली को गिरफ्तार कर लिया।

You may have missed