March 11, 2026

वाइब्रेंट गुजरात समिट में PM मोदी बोले- ‘भारत दुनिया में आज स्थिरता की गारंटी, जल्द ही तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा’

248

अहमदाबाद में आज वाइब्रेंट गुजरात समिट का आगाज हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात समिट का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अगले 25 साल भारत का अमृतकाल है. अगले 25 साल के लक्ष्य पर काम हो रहा है. भारत में हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है. आज हम साझा लक्ष्य तय कर सकते हैं. आज पूरी दुनिया भारत की तरफ देख रही है. हर क्षेत्र में दुनिया आज भारत की तरफ देख रही है. भारत दुनिया में आज स्थिरता की गारंटी है. भारत आज दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था है.

भारत कुछ सालों में टॉप 3 अर्थव्यवस्था में आ जाएगा. ये मोदी की गारंटी है कि भारत जल्द ही तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा. सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत-UAE के संबंध पहले से मजबूत हुए हैं. आज फूड पार्क में भारत और यूएई में समझौता हुआ है.

You may have missed