Home क्रांइम पहले ऑन किया कैमरा, फिर काट दिया पिता का सिर…; रूह कंपा...

पहले ऑन किया कैमरा, फिर काट दिया पिता का सिर…; रूह कंपा देगी कहानी

2
0

घोर कलियुग है. कहीं रिश्तों में खून बह रहा है. तो कहीं रिश्ते ही शर्मसार हो रहे हैं. ताजा मामला अमेरिका का है जहां एक युवक ने बेरहमी से अपने पिता का सिर धड़ से अलग कर दिया. बाप से उसकी ये कैसी नफरत थी, कि हत्यारोपी बेटे ने अपनी खौफनाक करतूत का 14 मिनट लंबा वीडियो बनाया और उसे यू-ट्यूब पर अपलोड कर दिया. इस शैतानी हरकत को सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने के दौरान उसे सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए देखा गया.

पिता सरकारी नौकरी में, बेटे ने मार कर कहा- गद्दार

बेटे की सनक का शिकार हुए शख्स का नाम माइकल एफ मोहन था. जिनकी लाश घर में छत-विक्षत अवस्था में मिली. सोशल मीडिया पर पोस्ट 14 मिनट से अधिक लंबे यूट्यूब वीडियो में आरोपी बेटे को अपने पिता का सिर उठाते हुए और उनकी पहचान बताते हुए दिखाया गया. Video पोस्ट करने के कुछ घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया गया है. 32 साल के जस्टिन पर हत्या और शव के साथ दुर्व्यवहार के आरोप लगे हैं. वारदात के समय वो हथियारों से लैस था. पड़ोसी भी घटनाक्रम से स्तब्ध हैं. उनका कहना है कि बेटा पिता से नाराज रहता था. उनकी नौकरी को वो चापलूसी कहता था. कत्ल करने के दौरान उसने पिता को गद्दार कहते हुए भड़ास निकाली.

सोशल मीडिया साइट से मिली जानकारी के मुताबिक उसने लाइव स्ट्रीमिंग नहीं की थी. वीडियो साइट से डिलीट कर दिया गया है. वहीं लोकस पुलिस का कहना है कि ऐसा लगता है कि वो मर्डर के बाद कोई स्क्रिप्ट पढ़ रहा था. वो सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पिता को देश का गद्दार बता रहा था. मृतक माइकल अमेरिकी फौज के कोर ऑफ इंजीनियर्स के फिलाडेल्फिया ऑफिस में बतौर इंजीनियर तैनात थे. माइकल की पत्नी ने जब घर पहुंचकर नजारा देखा तो सन्न रह गईं. उन्हों कहा, मैंने कल्पना भी नहीं की थी कि वो उनके साथ ऐसा करेगा.