March 12, 2026

अरविंद केजरीवाल VC के जरिये कोर्ट में हुए पेश, बोले

10

नई दिल्ली: दिल्ली के कथित आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉड्रिंग मामले में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए. हालांकि वह कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुए. केजरीवाल के वकील ने पेशी से छूट के लिए एप्लिकेशन लगाई.

आज 17 फरवरी को कोर्ट ने उन्हें पेश होने का आदेश दिया था. वह अदालत में वह इस बात का जवाब देंगे कि उन्होंने शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जारी किए गए पांच समनों का जवाब क्यों नहीं दिया. अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में अपने पेश नहीं होने की वजह बताई. उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार के बजट और विश्वास प्रस्ताव की वजह से पेश नहीं हो रहे हैं.

You may have missed