भिलाई इस्पात मजदूर संघ के कार्यसमिति एवं सदस्यों की साप्ताहिक बैठक शनिवार दोपहर यूनियन कार्यालय सेक्टर 6 में हुई जिसमें सदस्यों द्वारा अधूरे वेतन समझौता को पूर्ण करवाने और वेतन समझौता के लिए आंदोलन में शामिल दो कर्मचारियों को भिलाई वापस स्थानांतरित करने के लिए कर्मचारियों द्वारा लगातार यूनियन सदस्यों के समक्ष मांग रखी जाती है जिसकी जानकारी सभी को दी गई जिस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 6 मार्च को अधूरा वेतन समझौता पूर्ण करवाने एवं एचएसएलटी कर्मचारियों की मांगों के निराकरण करने एवं ठेका श्रमिकों की मांगों को लेकर बोरिया गेट के सामने सुबह 7.30 बजे से 9 बजे तक विशाल प्रदर्शन कर कर्मचारियों की भावनाओं से उच्च प्रबंधन को अवगत कराया जाएगा जिससे 11 मार्च को दिल्ली में होने वाली एन जे सी एस की बैठक मे निर्णय हो सके, सदस्यों द्वारा अपने -अपने विभागों की कर्मचारियों से संबंधित समस्याएं बताई गई जिसे यूनियन द्वारा उच्च प्रबंधन के समक्ष प्रस्तुत कर समाधान करवाया जाएगा अधिकांश लोगों द्वारा टाउनशिप में आवास के मेंटेनेंस से संबंधित विषय उठाया गया सदस्यों द्वारा बताया गया कि टाउनशिप के मकान की कंप्लेंट करने पर उसके निराकरण के लिए वर्षों लग जाते हैं जिसके कारण कर्मचारियों का ध्यान कार्य स्थल पर भी घर की ओर रहता है छोटे-छोटे विषयों के लिए उन्हें मेंटेनेंस ऑफिस के चक्कर काटने पड़ते हैं नए क्वार्टर अलॉटमेंट कराने पर इसका मेंटेनेंस करने में कई महीने लग जाते हैं नया अलॉटमेंट करने पर मेंटेनेंस का कार्य कर्मचारियों की मांग के अनुसार न कर विभाग अपनी सुविधा से मेंटेनेंस कार्य करते है इस पर मुख्य महाप्रबंधक के समक्ष टाउनशिप मेंटेनेंस विषय को रखा जाएगा और जल्द मेंटेनेंस करवाने की कार्य प्रणाली विकसित करने की मांग की जाएगी साथ ही टाउनशिप को अवैध कब्जा मुक्त बनाने हेतु यूनियन लगातार प्रयास जारी रखेगी पदाधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि बोरिया गेट पर अव्यवस्थित ट्रक खड़े होने से कर्मचारियों को ड्यूटी आने जाने के समय गेट के अंदर आने-जाने में बहुत परेशानी होती है और दुर्घटना का भी डर बना रहता है जिसके निराकरण हेतु महामंत्री चन्ना केशवलू ने यूनियन द्वारा पुलिस अधीक्षक दुर्ग से संपर्क कर सहयोग लेने की जानकारी दी जिससे गेट पर व्यवस्थित यातायात संभव हो सके बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर सिंह महामंत्री चन्ना केशवलू संयुक्त महामंत्री वशिष्ठ वर्मा, हरिशंकर चतुर्वेदी, जोगेंद्र कुमार , अनिल गजभिये उपाध्यक्ष आईपी मिश्रा विनोद उपाध्याय शारदा गुप्ता कोषाध्यक्ष रवि चौधरी सचिव गंगा राम चौबे, वेंकट रमैया, सुदीप सेन गुप्ता, संजय साकुरे, पूरन लाल साहू, अखिलेश उपाध्याय, नवनीत हरदेल, नरोत्तम बारले, संतोष पराशर,श्याम सुंदर राव,उपस्थित थे ।



