March 7, 2026

शकुन्तला विद्यालय राम नगर

IMG-20240306-WA0118

भिलाई नगर,। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लाइव संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत कामकाजी महिलाओं से बात करेंगे। जिले के अलग-अलग हिस्सों में वर्चुअल आयोजन की तैयारी की गई है। पीएम इस दौरान स्व सहायता समूह और विभिन्न महिला संगठन की महिलाओं से संवाद करेंगे। वैशाली नगर विधानसभा में राम नगर स्थित शकुंतला विद्यालय भिलाई आडिटोरियम सहित अन्य जगहों पर भी वर्चुअल लोग कार्यक्रम से जुड़े हैं। शकुन्तला विद्यालय आडिटोरियम में विधायक रिकेश सेन, शंकर लाल देवांगन, प्रेमचंद देवांगन, निगम आयुक्त, पुरूषोत्तम देवांगन, मनोज तिवारी, विजय शुक्ला सहित विभिन्न स्व सहायता समूह और महिला संगठन सदस्य उपस्थित हैं।

You may have missed