March 11, 2026

फरसगांव में पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास का विधायक ने किया भूमिपूजन*

IMG-20240307-WA0159

कोण्डागांव फरसगांव में संचालित पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में रहने वाले आदिवासी बच्चों के लिए नवीन छात्रावास निर्माण हेतु बुधवार को केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों की मौजूदगी में पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास निर्माण हेतु भूमिपूजन किया। उक्त पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास भवन सह विद्युतीकरण कार्य हेतु शासन द्वारा 191 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस छात्रा वास निर्माण का कार्य 11 माह में पूर्ण किया जायेगा। इस अवसर पर नवीन छात्रावास निर्माण प्रारंभ होने से छात्राएं एवं ग्रामवासी बहुत खुश नजर आए। इस दौरान अध्यक्ष नगर पंचायत फरसगांव गणेश दुग्गा, उपाध्यक्ष गणेश जयसवाल, उपाध्यक्ष जनपद पंचयत सुकलाल मरकाम, पार्षद प्रशांत पात्र सहित पार्षदगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रमुख एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

You may have missed