Home Uncategorized राष्ट्रपति ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता को दी मंजूरी

राष्ट्रपति ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता को दी मंजूरी

5
0

राष्ट्रपति ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता को मंजूरी दे दी है. इसके बाद उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है जहां यूसीसी लागू होगा. यह जानकारी सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर दी.सीएम ने लिखा- हम सभी प्रदेशवासियों के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का क्षण है कि हमारी सरकार द्वारा उत्तराखण्ड विधानसभा में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक को आज राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने अपनी मंजूरी प्रदान की है.उन्होंने कहा- निश्चित तौर पर प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू होने से सभी नागरिकों को समान अधिकार मिलने के साथ ही महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न पर भी लगाम लगेगी. प्रदेश में सामाजिक समानता की सार्थकता को सिद्ध करते हुए  UniformCivilCode अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.