March 10, 2026

भिलाई इस्पात संयंत्र के कोल केमिकल प्लांट-तीन में भीषण आग….करोड़ों का सामान जलकर खाक

136
छत्‍तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट के कोको ओवंस के कोल केमिकल प्लांट में कल देर रात भीषण आग लग गई। यहां पर विभिन्न तरह के गैस का मिश्रण तैयार किया जाता है। इसके बाद इस गैस को लौह उत्पादन में इस्तेमाल किया जाता है।बताया जा रहा है कि अत्याधिक गर्मी के कारण यह आग लगी थी। जिस पर करीब डेढ़ घंटे की मशक्‍कत के बाद काबू पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार इस आग से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। और इस घटना के बाद बीएसपी में कामकाम ठप हो गए है। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आपको बता दें कि बीएसपी में कोल केमिकल प्लांट -3 को अभी कुछ महीने पहले ही बनाया गया था

You may have missed