Home मनोरंजन Aamir Khan Birthday: जब शराब की लत से परेशान हो गए थे...

Aamir Khan Birthday: जब शराब की लत से परेशान हो गए थे आमिर खान, फिर ऐसे नशे से छुड़ाया पीछा

3
0

आमिर खान बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट हैं. वह काम में बेहद परफेक्शन के लिए जाने जाते हैं. हमेशा ही आमिर ने अपनी फिल्मों में कुछ नया करने की कोशिश की है. ताकि उनके दर्शकों का मनोरंजन हो और वह बोर न हो. लेकिन क्या आफ जानते हैं कि लोगों को मोटिवेट करने वाले आमिर खुद एक बार शराब की लत के शिकार हो गए थे.

आमिर खान ने खोला था राज

आमिर खान ने इस बात का खुलासा खुद किया है. अपने एक इंटरव्यू में एक ने बताया था कि उनको शराब की लत लग गई थी. अपने बुरे दौर को याद करते हुए एक्टर ने अपनी जिंदगी के कई राज खोले. आमिर की ये बात सुनकर हर कोई हैरान हो गया था.

खूब पीते थे शराब

एक्टर ने बताया था कि उन्हें शराब की बुरी लत लग गई थी. एक्टर ने कहा कि ‘मैं दिन में कई बार शराब का सेवन करता था, लेकिन अब मैंने मुश्किल से वो चीज छोड़ पाई है.’ आमिर खान ने आगे कहा कि मैं एक बार में पूरी बोतल पी जाता था. कुछ समय बात ये सब मुझे बिल्कुल ठीक नहीं लगा. क्योकि ऐसा करने से इंसान अपने होश खो बैठता है.”

एक्टर ने लोगों को दिए थे टिप्स

आमिर ने अपने फैंस को टिप्स देते हुए कहा था कि जो चीज हमें कंट्रोल कर ले, उस चीज से हमेशा मीलों की दूरी बनाकर रखनी चाहिए. इसलिए एक्टर ने शराब से दूरी बना ली. आमिर खान ने अपना एक्टिंग करियर काफी कम उम्र में शुरू कर दिया था.  उनकी पहली फिल्म ‘यादों की बारात’ थी. लेकिन हीरो के तौर पर वो ‘कयामत से कयामत’ में नजर आए थे.