March 10, 2026

लाभार्थी समृद्धि योजना 31 मार्च तक की तिथि बढ़ाई गई – ब्रजेश बिचपुरिया”

IMG-20240321-WA0146

 

लाभार्थी समृद्धि कार्यक्रम के दुर्ग लोकसभा के संयोजक श्री ब्रजेश बिचपुरिया ने जानकारी दी की लाभार्थी समृद्धि योजना की तिथि 31 मार्च तक बढ़ाई गई है विगत दिनों भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं लाभार्थी समृद्धि योजना के राष्ट्रीय प्रभारी माननीय श्री सुनील बंसल जी द्वारा वर्चुअल बैठक लेकर के इस कार्यक्रम को महत्वपूर्ण बताते हुए माननीय मोदी जी के 10 साल के योजनाओं से 10 साल में पूरे देश भर के अंदर जो लाभार्थियों ने इस योजना का लाभ उठाया है उसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर पहुंच करके लाभार्थियों से मिलकर मोदी जी के पत्र को पहुंचाना है और मोबाइल नंबर 9638002024 पर मिस कॉल करवा करके सबको मोदी जी से जोड़ने का काम करवाना है यह योजना 25 फरवरी से प्रारंभ हुई थी अब इस योजना का विस्तार करते हुए इसमें सभी कार्यकर्ताओं को गंभीरता से लगकर 31 मार्च तक हर बूथ में पहुंचकर लाभार्थियों से मिलना है और लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना,उज्जवल गैस योजना, कोरोना का टीका, जन धन योजना, विश्वकर्मा योजना,मुद्रा योजना, स्टार्टअप योजना किसान सम्मान निधि योजना, महतारी वंदन योजना एवं अन्य योजनाओं के तहत जो भी लाभार्थी हैं उनसे मिलकर माननीय मोदी जी का पत्र विकसित भारत का कैलेंडर और लाभार्थी के साथ सेल्फी लेकर के उनके घर में स्टीकर लगाने का काम करना है दुर्ग लोकसभा में 33 मंडल है सभी मंडलों में मेरे द्वारा संपर्क कर सभी बूथों के कार्यकर्ताओं को काम पर लगाया गया है और सब ने मिलकर के दुर्ग लोकसभा में हम सबके लोकप्रिय नेता विजय बघेल जी को 6 लाख मतों से जीताने का लक्ष्य रखा है और प्रदेश के अंदर 11 लोकसभा जीत कर माननीय मोदी जी के लक्ष्य अबकी बार 400 पार को पूरा कर माननीय मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का काम जनता के समर्थन से मिलकर किया जाएगा l इसके अलावा लोकसभा के संयोजक ब्रजेश बिचपुरिया ने माननीय सांसद,माननीय विधायकों,जिला अध्यक्षों, मंडलों के अध्यक्षों, मंडलों के संयोजक-सहसंयोजक एवं समस्त भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि राष्ट्रीय महामंत्री माननीय सुनील बंसल जी के आवाहन पर इस कार्य को गति प्रदान कर शीघ्र पूरा करें l

You may have missed