March 11, 2026

महुआ मोइत्रा के खिलाफ CBI का बड़ा ऐक्शन, कोलकाता सहित कई ठिकानों पर सुबह-सुबह रेड

279
नई दिल्ली. तृणमूल कांग्रेस की नेता और पूर्व लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा के ठिकानों पर सीबीआई ने सुबह-सुबह छापेमारी की है. कैश फॉर क्वेरी से जुड़े मामले में सीबीआई ने हाल ही में केस दर्ज किया था, जिसके बाद आज ये छापे मारे गए हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सीबीआई अधिकारियों ने रविवार को महुआ से जुड़े कोलकाता सहित कई अन्य लोकेशन में रेड की.