Home छत्तीसगढ़ भाजपा नेता अमर सोनकर ने की एसपी के पहल की सराहना कहा...

भाजपा नेता अमर सोनकर ने की एसपी के पहल की सराहना कहा सभी संस्थाओं को बिना हेलमेट प्रवेश नही देने के लिए दिया जाये निर्देश

9
0

भिलाई। भिलाई भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमर सोनकर ने पुलिस अधीक्षक द्वारा पेट्रोल पंप में बिना हेलमेट के पेट्रोल नही देने को पहल की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला से कहा है कि मेरा आपसे निवेदन है कि आप की ओर से शासकीय,अद्र्ध शासकीय, निजी, राजनैतिक,गैर राजनैतिक, व्यापारिक सहित सभी संस्था प्रमुखों को भी पत्र जारी कर ये निर्देश दिया जाये कि बिना हेलमेट आप अपनी संस्थान में अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रवेश नही दें। यही नही सडक दुर्घटना में बिना हेलमेट पहने किसी भी व्यक्ति की मृत्यु होती है तो संस्था प्रमुखों से भी स्पष्टीकरण लिया जाना चाहिए। इस संबंध में अमर सोनकर ने भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन की सराहना की जानी चाहिए कि भिलाई इस्पात संयंत्र के अंदर बिना हेलमेट के प्रवेश प्रतिबंधित रखा गया है। जिसका सीआईएसएफ द्वारा कडाई से पालन किया जाता है। सड़क पर बिना हेलमेट पहने व्यक्ति का चालान करने वाले पुलिस द्वारा थानों में? ही इस नियम की सर्वाधिक उपेक्षा की जाती है। थानों में भी यदि थाना प्रभारी द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों और आगन्तुक व्यक्तियों का बिना हेलमेट चालान आरंभ कर दिया जाए तो इससे भी जनमानस में अच्छा संदेश जाएगा।