March 11, 2026

धमतरी : मां बेटी ने की खुदकुशी

295

धमतरी, दीपक साहू

 

धमतरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है… जहां एक मां और बेटी ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली…इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है…

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा… बताया जा रहा धमतरी शहर के बनियापारा वार्ड निवासी खुशबू शर्मा शादी होकर दुर्ग गई थी…

जो 5-6 सालों से पति से अलग अपने 13 वर्षीय बेटी के साथ मायके में रह रही थी…दोनो ने बीती रात घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया…. सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची …

वही पुलिस का कहना है कि अभी खुदकुशी का कारण पता नहीं चल पाया है…फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।