June 13, 2026

विधानसभा में गूंजा शिक्षकों की कमी का मुद्दा, छत्तीसगढ़ के इतने स्कूल है शिक्षक विहीन, सीएम साय ने खुद की जानकारी

403

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है। पहले दिन दिवंगत पूर्व विधायकों को श्रध्दाजंलि दी गई। उनके सम्मान में 5 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित की गई। इसके बाद शुरू हुए प्रश्नकाल के दौरान स्कूल में शिक्षकों की मुद्दा गूंजा।

रायपुर ग्रामीण से भाजपा विधायक मोतीलाल साहू के सवाल के जवाब में सीएम विष्णुदेव साय ने बताया कि पूरे देश में 26 छात्र पर एक शिक्षक है। वहीं छत्तीसगढ़ में 21 छात्र पर एक शिक्षक है। फिर भी यहां पर शिक्षक की कमी है। कुछ अव्यवस्थाओं के चलते ऐसी स्थिति बनी है। प्रदेश में 300 स्कूल शिक्षक विहीन है। करीब 5000 स्कूल एकल शिक्षकीय है। हमने युक्ति युक्त कारण की प्रक्रिया शुरू की है। उसके बाद शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ाएंगे। इस पर पूरक प्रश्न करते हुए कुरुद से भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने शहर के सरप्लस शिक्षकों वाले स्कूलों की जानकारी मांगी। इसके जवाब में सीएम साय ने कहा कि अभी इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है। बाद में उपलब्ध करा देंगे।

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में मानसून सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। जानकारी के मुताबिक अब तक 965 तारांकित व अतारांकित प्रश्न लगाए गए हैं। इसके अलावा 50 से अधिक ध्यानाकर्षण भी लगाए गए हैं। विधायक अजय चंद्राकर, भावना बोहरा कवर्धा के थाना पिपरिया स्थित गांव बिरकोना में एक किसान की हत्या के मामले में गृह मंत्री विजय शर्मा का ध्यान आकर्षित करेंगे। वहीं विधायक हर्षिता बघेल राजनांदगांव में सड़क निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति के बाद निविदा नहीं होने पर लोक निर्माण मंत्री का ध्यान आकृष्ट करेंगे

You may have missed