March 10, 2026

अनारकली सूट में क्या खूब लग रही सोनाक्षी

51

बॉलीवुड स्टार सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही शादी रचाई थी. उन्होंने ज़हीर इकबाल के साथ जून 2024 को सिविल मैरिज करके खूब सुर्खियां बटोरी थीं. अपनी शादी के बाद से सोनाक्षी लगातार प्री-वेडिंग की फोटो और वीडियो साझा कर रही हैं. हाल में सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी के जश्न से एक और थ्रोबैक लुक शेयर किया है. ये लुक सोनाक्षी सिन्हा की बैचलरेट पार्टी का है. ड्रेप्ड एथनिक में सोनाक्षी बला की खूबसूरत लग रही हैं. इस भारतीय फैशन को देख आप भी दीवा के हुस्न के कायल हो जाएंगे.

अनारकली सूट में क्या खूब लगीं सोना

सोनाक्षी ने अपनी बैचलरेट पार्टी में हीरामंडी की थीम पर रखा था. इसके लिए उन्होंने अपना फरीदन लुक कैरी किया और अपने हुस्न से पार्टी में कहर ढा दिया. एक्ट्रेस ने ऑफ-व्हाइट अनारकली सूट पहना था जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं.उन्होंने लेबल फाबियाना का आइवरी कलर का रॉ सिल्क अनारकली पहना हुआ है. इस अनारकली में कलाई और नेकलाइन पर मिरर वर्क गोटा-पट्टी का इस्तेमाल किया गया था.

हीरामंडी की फरीदन बनीं सोनाक्षी

इस अनारकली सूट में सोनाक्षी अपने पॉपुलर फरीदन वाले दमदार लुक को फ्लॉन्ट कर रही हैं. उनके चेहरे पर कॉन्फिडेंस और गुरुर साफ झलक रहा है. इस पूरे आउटफिट में एक बड़ा डिज़ाइन था, जिसे मस्टर्ड और रानी पिंक कलर के बांधनी दुपट्टे के साथ मैच किया गया था. इस दुपट्टे पर भी मिरर वर्क गोटा-पट्टी का इस्तेमाल किया गया था.

रॉयल टच देकर कंप्लीट किया लुक

सोनाक्षी ने इस आउटफिट को पंजाबी जुत्ती, अपनी सगाई की सॉलिटेयर, एक और हीरे और अपनी उंगलियों में एक पुखराज की अंगूठी के साथ कंप्लीट किया था. मोती और पेस्टल ग्रीन स्टोन से लदे कुंदन-वर्क मांग-टीका और झुमके इसमें चार चांद लगा रहे थे. सोनाक्षी ने अपने बालों को एक स्लीक पुल-बैक बन में स्टाइल किया. मिनिमल मेकअप में भी सोनाक्षी भारतीय नारी वाइव दे रही थीं.

You may have missed