Home छत्तीसगढ़ बाबा साहब सेवा संस्था कार्यालय में पंचूराम सागर बनउ नाग ने फहराया...

बाबा साहब सेवा संस्था कार्यालय में पंचूराम सागर बनउ नाग ने फहराया तिरंगा*

2
0

कोंडागांव स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर बाबा साहेब सेवा संस्था कार्यालय में 7:20 बजे संस्था के संरक्षक पंचूराम सागर जी एवं बनऊ राम नाग जी के द्वारा बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित एवम् माल्यार्पण कर झंडा फहराया गया l इस अवसर पर राष्ट्रीय गान जयघोष के साथ 78 वी वर्षगांठ मनाया , इसमें स्वतंत्रता दिवस समारोह पर नगर व देशवासियों को बधाई एवम शुभकामनाएं दी गई l इस कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक पंचू सागर, तिलक पांडे, बनउ राम नाग, अध्यक्ष मुकेश मारकंडे रमेश पोयाम, ओमप्रकाश नाग, पुष्कर सिंह मांडवी, सत्येंद्र भोयर, बीरज नाग, एवन सोरी , वीरेंद्र टंडन, अनुज नहरिया, वह संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।