March 18, 2026

शिक्षक पवन ध्रुव ने किया पत्नी के जन्म दिवस पर न्यौता भोज का आयोजन*

IMG-20240815-WA0202

कोंडागांव माध्यमिक शाला हीरावंडी,संकुल केंद्र- तौरेंगा,विकासखंड-माकड़ी,जिला-कोंडागांव में संकुल समन्वयक मानिक राम कंवर के मार्गदर्शन में शिक्षक पवन कुमार ध्रुव ने अपनी पत्नी अमृता ध्रुव के जन्म दिवस पर प्राथमिक शाला/ माध्यमिक शाला हीरावंडी के समस्त बच्चों को ग्रामवासी व शाला प्रबंधन समिति के उपस्थिति में न्यौता भोज का आयोजन करवाया। न्यौता भोज में दाल,चांवल,खीर पूड़ी व सब्जी खिलाया गया। इस अवसर पर शालाग्राम के सरपंच,उपसरपंच,महिला सहायता समूह के अध्यक्ष व सदस्य संस्था प्रमुख महेंद्र कुमार मांझी माध्यमिक शाला व दिनेश बघेल प्राथमिक शाला,प्रीति केरकेट्टा,माधुरी ठाकुर, चंद्रिका पड़ोती एवम रोशन डांडे एवं अध्ययनरत बच्चे उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी जिला शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा से जिला मीडिया प्रभारी शिक्षक शैलेंद्र ठाकुर ने दी।

You may have missed