June 13, 2026

सर्व सनातन हिंदू समाज भिलाई की ओर से 22 अगस्त को आक्रोश रैली

IMG-20240821-WA0118

बांग्लादेश में हिन्दुओं के साथ हिंसा तथा कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ अस्पताल में बलात्कार के साथ किए गए जघन्य हत्या के विरोध में सर्व सनातन हिंदू समाज भिलाई की ओर से 22 अगस्त को आक्रोश रैली निकलने को लेकर वार्ड 39 खुर्सीपार सुभाष नगर एवं वार्ड 33 में विवेकानंद नगर कैंप 2 में बैठक संपन्न हुई । के समर्थन में पिपलानी कटरा स्थित एक बैंक्वेट हॉल में मंगलवार को हुई व्यापार मंडलों की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा निर्णय हुआ कि 22 अगस्त को दोपहर 2 बजे नंदनी रोड शर्मा कॉलोनी से पावर हाउस बाबा अंबेडकर चौक तक आक्रोश रैली निकाली जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से सामाजिक कार्यकर्ता सुमन शील , छत्तीसगढ़ बंगाली मित्र समाज के सचिव नरेश शील , सुनील मजूमदार, चितरंजन घोषाल , गोपाल राय, अभिनास राय, मिलन मण्डल, सुशीला श्रीवास्तव, सीता तिवारी, गायत्री वर्मा, शिल्पी शाहा , सुखरंजन बरई , सुजीत शील, परमजीत सीट ,आलोक विश्वास सुभाष मिस्त्री, मानिकलाल नन्दी , राजदीप वैष्णव , हरेराम पाल, रंजीत दास, बरजो गोपाल शर्मा, पवन मंडल, विकास सरकार, मानिक शील, भूपति मंडल, सपन राय, प्रभात राय सहित बड़ी संख्या में सनातन धर्म के लोग मौजूद रहे ।

You may have missed