March 10, 2026

कन्या हमारी धरोहर,संस्कृति और सभ्यता को बचा के रखती है::- हेमसिंह चौहान

IMG-20240913-WA0210

 

भाटापारा::- ग्राम पंचायत संजारी नवागांव स्थित शासकीय हाई स्कूल संकुल केंद्र में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया उक्त कार्यक्रम में शामिल भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री हेम सिंह चौहान ने सभी छात्राओ को बधाई देते हुए कहा कि अपनी सुरक्षा अपनी पढ़ाई एवं बेटियों की जिम्मेदारी बहुत ज्यादा होती है कन्या हमारी धरोहर है हमारी संस्कृति और सभ्यता को बचा के रखना में अहम रोल अदा करती है ।आज के जमाने में बेटियां किसी से कम नहीं है और किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए जो भी सुविधा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डबल इंजन सरकार द्वारा दी जा रही है उनकी जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। श्री चौहान ने
छात्राओ के उज्जवल भविष्य की कामना की।
श्री चौहान ने कहा की रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा की अनुशंसा से यह कार्य स्वीकृत हुआ और उन्होंने मिडिल स्कूल और प्राइमरी स्कूल भवन नया बिल्डिंग बनाने की मांग भी की। क्योंकि पुराना बिल्डिंग पूरा जर्जर हो चुका है।इस अवसर पर हाई स्कूल के शिक्षक शिक्षिका मनहरे सर, शाला विकास समिति केअध्यक्ष चोवा राम साहू सदस्य श्रीमतीसुलोचना साहू मुकेश साहू मोहन ध्रुव सेवाराम साहू मणीराम साहू इत्यादि उपस्थित थे।

You may have missed