June 8, 2026

बूढ़ो को जवान बना देंगे, 35 करोड़ ठगी कर दंपति फुर्र

4046020-untitled-10-copy

जवान दिखने की चाहत में इंसान भूल ही गया कि बुजुर्ग होना जिंदगी की भी एक हकीकत है. शायद इसीलिए कुछ लोगों ने अब लोगों की जवानी को हमेशा बरकरार रखने की चाहत का फायदा उठाकर उन्हें ठगने का प्लान बना दिया. कानपुर में एक पति-पत्नी पर इजरायल की मशीन द्वारा 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को 25 साल का युवा बना देने का झांसा देकर लगभग 35 करोड़ रुपए ठगने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. लोगों को चूना लगाने वाले इस पति-पत्नी ने सब को झांसा दिया था कि इजरायल की यह मशीन ऑक्सीजन थेरेपी करती है, जिससे बुजुर्ग जवान हो जाते हैं. Kanpur

You may have missed