जिले में शहर के हरपुर पुरानी बस्ती मोहल्ला में शनिवार रात एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। इस सम्बंध में नगर कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। Harpur Old Basti Mohalla



