Home छत्तीसगढ़ जनपद सी ई ओ ने किया आवास निर्माण का निरीक्षण

जनपद सी ई ओ ने किया आवास निर्माण का निरीक्षण

2
0

भाटापारा::- जनपद पंचायत भाटापारा अधीन ग्राम पंचायत निपनिया में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सत्यव्रत तिवारी, कार्यक्रम अधिकारी नरेगा, विकासखंड समन्वयक प्रधानमंत्री आवास के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2024-2025 में स्वीकृत प्रथम किश्त प्राप्त आवासो का निरिक्षण गुरुवार को किया गया एवम हितग्राहियो से चर्चा की गई।

निपानिया में कुल 23 आवास स्वीकृत हैँ जिसमें तकनिकी सहायक द्वारा ले आउट देकर कार्य प्रारम्भ कराया जा चूका हैँ शेष 11 आवास को भी 20 अक्तूबर तक शत प्रतिशत प्रारम्भ करने हितग्राहीयों को कहा गया। श्री तिवारी ने ग्राम के सरपंच,सचिव, रोजगार सहायक को आवास निर्माण में किसी भी प्रकार की बाधा का समाधान करने निर्देशित किया गया। इसके अलावा उन्होंने समय-समय पर तकनीकी मार्गदर्शन देने के लिए तकनिकी सहायक एवं आवास के स्तर अनुसार मांस्टर रोल जारी करने रोजगार सहायक को निर्देशित किया गया।