Home छत्तीसगढ़ सद्गुरु ईशा फाउंडेशन को सुप्रीम कोर्ट ने बंधक मामले में दी राहत,...

सद्गुरु ईशा फाउंडेशन को सुप्रीम कोर्ट ने बंधक मामले में दी राहत, हाईकोर्ट में चल रही कार्रवाई को रद्द करने का आदेश

2
0

सद्गुरु जग्गी वासुदेव के ईशा फाउंडेशन को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने दो महिलाओं को कथित तौर पर बंधक बनाने के मामले में ईशा फाउंडेशन के खिलाफ हाई कोर्ट में चल रहे मुकदमे को रोक दिया. महिलाओं ने अपने बयान में कहा कि वे स्वेच्छा से तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक आश्रम में रह रहे हैं.