Home छत्तीसगढ़ राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा छत्तीसगढ़ के जवानों को मिलेगा पुलिस कलर्स सम्मान, CM...

राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा छत्तीसगढ़ के जवानों को मिलेगा पुलिस कलर्स सम्मान, CM साय बोले- इससे हमारे पुलिस बल का मनोबल बढ़ेगा

3
0

 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस को “भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पुलिस कलर्स” प्रदान किए जाने की स्वीकृति पर हर्ष व्यक्त किया है। सीएम ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को धन्यवाद ज्ञापित किया है, सीएम ने कहा कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ पुलिस की माओवाद, कानून-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय सेवा और शौर्य का प्रतीक है। इससे हमारे पुलिस बल का मनोबल बढ़ेगा और वे राज्य की सुरक्षा के लिए और भी उत्कृष्ट कार्य करेंगे।