March 16, 2026

पिसिद दशहरा महोत्सव में मुख्य अतिथि सिद्धांत मिश्रा व बतौर अतिथि के रूप में कांग्रेस नेत्री लक्ष्मी साहू हुई शामिल

IMG-20241019-WA0041

कसडोल(महाकोशल)असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा महोत्सव को पिसीद के ग्रामीणों ने मंचासिन अतिथियों के साथ धूमधाम से मनाया।इस खुशी में महिला कांग्रेस नेत्री लक्ष्मी चन्द्रप्रकाश साहू बतौर अतिथि पिसीद के दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुई क्षेत्रवाशियों को नवरात्रि दशहरा दीपावली की बधाई दी और कहा कि दशहरा का पावन पर्व अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व है हम सभी को धर्म के रास्ते पर चलना चाहिए धर्म के रास्ते पर चलकर ही जीवन को सफल बनाया जा सकता है।इस अवसर पर कसडोल जनपद अध्यक्ष सिद्धांत मिश्रा,सरपंच भरतदास मानिकपुरी,जनपद सदस्य ईश्वर पटेल,रामप्रसाद वर्मा,अशोक पटेल,विनोद कैवर्त सहित सैकड़ों ग्रामीण असत्य पर सत्य की जीत का साक्षी रहे।

You may have missed