Home छत्तीसगढ़ महंगाई भत्ते को लेकर मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना एक शिक्षक...

महंगाई भत्ते को लेकर मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना एक शिक्षक को भारी पड़ गया

2
0

 

 

महंगाई भत्ते को लेकर मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना एक शिक्षक को भारी पड़ गया। डीपीआई ने तत्काल प्रभाव से व्याख्याता नित्यानंद यादव को सस्पेंड करने का आदेश दिया है।

व्याख्याता नित्यानंद यादव ने फेसबुक पर मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की।
शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया और व्याख्याता को सस्पेंड किया।
व्याख्याता नित्यानंद यादव को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय अटैच किया गया है। यह कार्रवाई डीपीआई के आदेश पर की गई है।

कोरबा के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोथारी विकासकंड करतला में पदस्थ व्याख्याता नित्यानंद यादव ने महंगाई भत्ते को लेकर मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। यह टिप्पणी उन्होंने फेसबुक पर की थी।