रायपुर. सीएम विष्णुदेव साय भिलाई के ख़ुर्शीपार में आयोजित लघु उद्योग भारती के क्षेत्रीय सम्मेलन में शामिल हुए. उन्होंने लघु उद्योग भारती की मांग पर जल्द ही संस्था को कौशल विकास के लिए जमीन देने और एमएमएमई का अलग से मंत्रालय बनाने की घोषणा की है. इस माैके पर सीएम साय ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस पर नई उद्योग नीति लागू की जाएगी, जो उद्योगपतियों से लेकर लघु उद्योग वाले सबके लिए लाभकारी होगी.



