Home Uncategorized डमरू में कार्तिक नवधा रामायण का समापन

डमरू में कार्तिक नवधा रामायण का समापन

27
0

राकी साहू लवन. बलौदा बाजार विकासखंड अंतर्गत ग्राम डमरू दुर्गा चौक में कार्तिक रामायण का समापन हुआ कार्तिक महीना प्रारंभ होने से प्रतिदिन इस चौक में रामायण आयोजित किया था रामायण प्रारंभ होने से ग्रामवासी द्वारा गीत संगीत होने से गांव में भक्ति मय का माहौल उत्पन्न था रामायण का आज अंतिम दिवस पर समापन होने से आसपास क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के दर्जनों मंडलिया बहुत दूर दराज से डमरु पहुंचे हुए थे सभी के लिए सांत्वना पुरस्कार के रूप में भेट उपहार दिया गया रामायण मे आए श्रद्धालुओं के बैठने एवं स्वल्पाहार व भोजन की व्यवस्था समिति द्वारा की गई थी सामाजिक कार्यकर्ता रामलाल साहू एवं संतोष सिंह चौहान ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से रामायण का आयोजन किया जाता है जिसमें समस्त ग्रामवासी उपस्थित होकर रामायण कथा का श्रवण करते हैं आयोजन में सुशील जयसवाल, कृष्ण कुमार साहू, बलद साहू,नारद विशकर्मा, रामकुमार साहू,गजानंद साहू,फिरंता साहू,मेवालाल पटवा,हेमलाल जयसवाल,मनोज साहू,नंदकुमार पैकरा,भारत साहू,सरोज साहू,लखन साहू,मनहरण साहू,राधेश्याम सेन,हरीश विश्वकर्मा,आदि सैकड़ों लोगों का सहयोग रहा