March 11, 2026

महतारी वंदन योजना की राशि बढ़ाने का आग्रह : अमित जोगी ने मुख्यमंत्री साय को पत्र में लिखा – 1000 की जगह 1500 रुपए किया जाए

43-860x430

क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर महतारी वंदन योजना की राशि बढ़ाने की मांग की है। अमित जोगी ने अपने पत्र में कहा मुख्यमंत्री आधी आबादी, नारी शक्ति के लिए हमारे पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और झारखंड में लोकप्रिय योजना लाड़ली बहन, लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत प्रतिमाह 1500/- रुपए (एक हज़ार पाँच सौ रुपए) प्रदान किया जाता है परंतु दुर्भाग्यवश छत्तीसगढ़ में हमारी बहनों को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह केवल 1000/- रुपए (एक हज़ार रुपए) की राशि प्रतिमाह प्रदान किया जाता है जो कि छत्तीसगढ़ की आधी आबादी, छत्तीसगढ़ की नारी शक्ति और हमारी लाड़ली बहनों के साथ सौतेला व्यवहार और हमारी बहनों के साथ भेदभाव है।