Home एक्सक्लूसीव घाटी से अनुष्का शेट्टी की पहली दमदार झलक जारी, 5 भाषाओं में...

घाटी से अनुष्का शेट्टी की पहली दमदार झलक जारी, 5 भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

4
0

बाहुबली एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी 43 साल की हो गई हैं. इस खास दिन पर फैंस से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक के लोगों ने अपने-अपने अंदाज में क्वीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.
यूवी क्रिएशन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी आगामी फिल्म घाटी से अनुष्का शेट्टी की झलक शेयर की है और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. खास झलक में बर्थडे गर्ल के खूंखार अवतार ने उनके फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है. फिल्म की झलक साझा करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, खूंखार और खतरनाक. द क्वीन अनुष्का शेट्टी की सांस लेती आग. घाटी झलक आउट. तेलुगू, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में घाटी.
घाटी की स्टोरी की बात करें तो यह एक ऐसी महिला की स्टोरी हैजो एक पीड़ित, एक अपराधी और एक लीजेंड है. घाटी भारत की घाटियों की एक रॉ स्टोरी है. फिल्म में अनुष्का शेट्टी और अन्य कलाकार हैं. कृष जगरलामुदी द्वारा लिखित और निर्देशित है. नागवेल्ली विद्या सागर ने संगीत दिया है.
इससे पहले अनुष्का शर्मा की आगामी फिल्म कथानार से उनकी झलक दिखाई गई थी. मेकर्स ने एक्ट्रेस के किरदार के नाम का भी खुलासा किया है. वह कथानार में नीला की भूमिका निभाएंगी.
००