March 9, 2026

अल्लू अर्जुन ने महिला फैंस के परिजन को 25 लाख देने की घोषणा की

IMG-20241207-WA0012

 

अल्लू अर्जुन ने शुक्रवार को हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ में अपनी जान गंवाने वाली महिला रेवती की मौत पर दुख जताया है। अभिनेता ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की है। साथ ही अभिनेता ने इलाज का खर्च उठाने की भी जिम्मेदारी ली है। बुधवार रात 9:30 बजे ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ में महिला ने अपनी जान गंवा दी थी और उनका बेटा घायल हो गया था।

You may have missed