डे -एनयूएलएम की स्वरोजगार योजना में बैंक लींकेज, समूह ऋण का निर्धारित लक्ष्य पूर्ण करने पर मिशन प्रबंधक श्रीमती रीमा शुक्ला, सामुदायिक संगठन की दीदियां सम्मानित
रायपुर –
डे-एनयूएलएम की स्वरोजगार योजना के अंतर्गत बैंक लींकेज, समूह ऋण ग्रुप द्वारा निर्धारित लक्ष्य का कार्य पूर्ण किए जाने पर एचडीएफसी बैंक की ओर से सम्मान कार्यक्रम का आयोजन आज रायपुर नगर पालिक निगम के मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के चतुर्थ तल पर स्थित सामान्य सभा सभागार में रखा गया. जिसमें बैंक की ओर से ऋण का निर्धारित लक्ष्य पूर्ण करने पर रायपुर नगर पालिक निगम की मिशन प्रबंधक श्रीमती रीमा शुक्ला को नगर निगम उपायुक्त डॉक्टर दिव्या चंद्रवंशी द्वारा सम्मानित किया गया. सामुदायिक संगठन में दीपा चंद्राकर, पूर्णिमा चंद्राकर, श्यामा जैसवाल , योगेश्वरी साहू एवं रमा साहू को नगर निगम उपायुक्त डॉक्टर दिव्या चंद्रवंशी द्वारा एचडीएफसी बैंक की ओर से सम्मानित किया गया..