March 9, 2026

राजधानी शहर में उद्यानों को संवारकर अधिकाधिक जनपयोगी बनाने का कार्य तेज गति से निरन्तर प्रगति पर

Screenshot_2025_0115_181848

रायपुर – राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र के उद्यानों को दैनिक रूप से जनपयोगी बनाने संवारने का कार्य नगर निगम पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा प्रतिदिन निरंतरता से तेज गति से प्रगति पर है. राजधानी के उद्यानों को संवारकर

अधिकाधिक जनपयोगी बनाने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव के मार्गदर्शन में राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के दिशा – निर्देश अनुरूप रायपुर जिला प्रशासन के निर्देशन में नगर निगम रायपुर द्वारा राजधानी शहर में उद्यानों को सुन्दर स्वरूप देकर व्यवस्थित करने का कार्य तेज गति से प्रगति पर है. रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा द्वारा उद्यानों को संवारने के कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है. उपायुक्त ने शैलेन्द्र नगर के प्रेमप्रकाश उद्यान में उद्यान को संवारने प्रगतिरत कार्यों का प्रत्यक्ष अवलोकन उप अभियंता श्री आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति में किया एवं कार्यों को समयसीमा के भीतर मॉनिटरिंग करके गुणवत्ता युक्त तरीके से पूर्ण करवाने के निर्देश दिए. उद्यानों की साफ- सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सौंदर्यीकरण, पौधरोपण, लान, पाथ वे व्यवस्था को सुन्दर और सुव्यवस्थित स्वरूप दिया जा रहा है, ताकि उद्यान अधिकाधिक जनपयोगी बन सकें. उद्यानों में आमजनों की सुविधा हेतु सुझाव पेटी लगाकर नागरिकों से प्राप्त सुझावों, जनशिकायतों का त्वरित निदान किया जा रहा है.

You may have missed