March 13, 2026

गणतंत्र दिवस अमर रहे तारों के साथ किया ध्वजारोहण – कश्यप*

Screenshot_2025_0127_180355

*हर साल की तरह इस साल भी ऑल इंडिया सैनी माली सभा छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष नीतीश कश्यप जी द्वारा वार्ड पांच कोसनगर के रेशने आवास में गणतंत्र दिवस के इस पावन पर्व पर ध्वजारहण कार्यक्रम रखा गया जिसके मुख्य अतिथि माननीय संदीप निरंकारी जी थे, सर्वप्रथम देश के वीर शहीदों को माल्यार्पण कर नमन किया गया, एवं 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर अपनी बातों को रखते हुए माननीय संदीप निरंकारी जी ने कहा कि गणतंत्र दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इस दिन हमारे देश में संविधान लागू हुआ था हर वर्ग के लोगों के लिए नियम कायदे कानून बनाए गए थे आजादी के पूर्व भी नियम कायदे कानून थे पर वह अंग्रेजों के द्वारा बनाए गए थे पर देश के आजादी के बाद भारत में संविधान लागू हुआ और हर एक वर्ग के लोगों को भारत द्वारा बनाए गए संविधान को लागू किया गया, माननीय महोदय ने संविधान से संबंधित लोगों को जागरूक करते हुए संविधान का पालन करने के लिए आग्रह किया, ऑल इंडिया सैनी माली सभा छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश कश्यप जी भी अपनी बातों को रखते हुए कहा कि आजादी के बाद देश में नियम कायदे कानून की सख्त जरूरत थी जिसकी जिम्मेदारी सरकार ने डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी को दी,ओर आज उनके द्वारा बनाए गया संविधान पूरे देश पूरे में लागू है जिसे हम 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं इस शुभ अवसर पर वार्ड के गणमान्य नागरिक कन्हैया लाल साहू जी, महा सिंह कोठारी जी, डोंगरे जी, बुद्ध शरण बोरकर,किस्मत छत्रिया, मनीष,स्यामकुवर मंडले, राहुल राय, राजू सिंह जी, सफेदो तांडी जी, सुमित, प्रकाश, सुनील, ईश्वर,समभरू, जनार्दन,पवित्र, विजय,मुन्ना, संपत बघेल,विशाल,मनोज, महिला मितानिन टीम पूनम कश्यप, तुलेश्वर यादव, गीता साहनी, दुर्गा यादव, कुमारी तोंडरे,अलका वासनिक,एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्तिथ थे*

You may have missed