March 13, 2026

महापौर और आयुक्त ने फहराया ध्वज

Screenshot_2025_0127_180632

 

 

रिसाली
नगर पालिक निगम रिसाली की महापौर शशि सिन्हा ने मुख्य कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वहीं आयुक्त मोनिका वर्मा ने मुख्य समारोह के पंद्रह मिनट पहले टंकी आॅफिस कार्यालय में ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर महापौर ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आज के दिन संविधान लागू हुआ था। स्वतंत्र भारत में प्रत्येक नागरिक को उसका अधिकार मिलना चाहिए। हम सबको इसके लिए प्रयत्न करना चाहिए कि संविधान को एक बार अवश्य पढ़े। इस अवसर पर निगम सभापति केशव बंछोर, एमआईसी सनीर साहू, डाॅ. सीमा साहू, ममता यादव, जहीर अब्बास, पार्षद अनुप डे, ईश्वरी साहू, जमुना ठाकुर, रमा साहू, विलास बोरकर, धर्मेन्द्र भगत, सरिता देवांगन, रेखा देवी, सविता ढवस, सारिका साहू, माया यादव आदि उपस्थित थे।
————————————————————

You may have missed